रेड सिग्नल जंप करने पर बिलासपुर के एसपी की गाड़ी का कटा ₹2000 का चालान
बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के एसपी रजनेश सिंह के ड्राइवर द्वारा रेड सिग्नल जंप कर ट्रैफिक नियम तोड़े जाने को लेकर उनका ₹2,000 का चालान कटा है। ट्रैफिक नियम तोड़ने की घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। एसपी ने कहा कि ऊपर वाला सब देख रहा है इसलिए सभी लोग यातायात नियमों का पालन ज़रूर करें।