राणा दग्गुबती ने छुए शाहरुख खान और करण जौहर के पैर, कहा- साउथ इंडिया में हम ऐसे ही करते हैं
अभिनेता राणा दग्गुबती ने एक इवेंट में शाहरुख खान और करण जौहर के पैर छुए और कहा, "हम पूरी तरह से साउथ इंडियन हैं और हम ऐसा ही करते हैं।" राणा का यह वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है और कई यूज़र्स ने उनकी तारीफ की है। पैर छूने से पहले राणा ने शाहरुख को गले भी लगाया था।