रेणुकास्वामी का अपहरण नहीं हुआ था: दर्शन द्वारा हत्या किए जाने के केस में ड्राइवर
कन्नड़ ऐक्टर दर्शन द्वारा रेणुकास्वामी नामक शख्स की हत्या किए जाने के मामले में आत्मसमर्पण करने वाले आरोपी ड्राइवर ने कहा है कि रेणुकास्वामी का अपहरण नहीं हुआ था बल्कि उसे दर्शन से मिलवाने के बहाने कैब में बिठाया गया था। बकौल रिपोर्ट्स, ड्राइवर कैब में रेणुकास्वामी को चित्रदुर्ग (कर्नाटक) से बेंगलुरु लेकर आया था जहां उसकी हत्या हुई।