रेणुकास्वामी की पत्नी व होने वाले बच्चे को न्याय मिलना चाहिए: हत्या को लेकर किच्चा सुदीप
कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप ने रेणुकास्वामी की हत्या के मामले में ऐक्टर दर्शन की गिरफ्तारी पर कहा है कि वह किसी के खिलाफ नहीं बोलना चाहते लेकिन रेणुकास्वामी के परिवार को न्याय मिलना चाहिए। किच्चा ने कहा, "उसकी पत्नी और होने वाले बच्चे को न्याय मिलना चाहिए।" रेणुकास्वामी की पत्नी 3 महीने की गर्भवती है।