रेणुकास्वामी हत्या केस में कपड़ों व सबूतों पर मिले ऐक्टर दर्शन की उंगलियों के निशान: पुलिस
कर्नाटक पुलिस ने बताया है कि एस रेणुकास्वामी की हत्या के मामले में इकट्ठा किए गए सबूतों और मृतक के कपड़ों पर आरोपी कन्नड़ ऐक्टर दर्शन और ऐक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा की उंगलियों के निशान मिले हैं। अलग-अलग जगहों से सबूत जुटाए गए थे। बकौल पुलिस, दर्शन और पवित्रा दूसरे के नाम पर पंजीकृत सिम कार्ड का इस्तेमाल कर रहे थे।