रेणुकास्वामी हत्या केस में पुलिस ने कन्नड़ फिल्म निर्देशक प्रकाश से की पूछताछ
कर्नाटक पुलिस ने रेणुकास्वामी की हत्या के मामले में शुक्रवार को कन्नड़ फिल्म निर्देशक प्रकाश से पूछताछ की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेणुकास्वामी की हत्या के तुरंत बाद अभिनेता दर्शन 'डेविल' नामक कन्नड़ फिल्म की शूटिंग के लिए चले गए थे जिसके निर्देशक प्रकाश हैं। मामले में दर्शन, उनकी महिला मित्र पवित्रा गौड़ा समेत 17 आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।