रेणुकास्वामी हत्याकांड की आरोपी पवित्रा गौड़ा सशर्त ज़मानत मिलने के बाद जेल से आईं बाहर
रेणुकास्वामी हत्याकांड की आरोपी कन्नड़ अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा मंगलवार को बेंगलुरु के परप्पना अग्रहारा केंद्रीय कारागार से बाहर आ गईं। कर्नाटक हाईकोर्ट ने शुक्रवार को मामले में पवित्रा गौड़ा, दर्शन, आर नागराजू, अनु कुमार उर्फ अनु, लक्ष्मण एम, जगदीश और प्रदूष एस राव को सशर्त ज़मानत दे दी थी। दर्शन को 11 जून को गिरफ्तार किया गया था।