रातों रात पहलगाम हो गया वीरान, हमले के बाद के हालात का वीडियो आया सामने
जम्मू-कश्मीर में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के 2 दिन बाद पहलगाम का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में 24 अप्रैल की सुबह पहलगाम की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है और सभी दुकानें बंद दिखाई दे रही हैं। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 200 निजी गाड़ियां पर्यटकों को पहलगाम से जम्मू ले गई हैं।