रातोंरात ₹3 वाले इस शेयर ने निवेशकों को बनाया था करोड़पति, अब ₹2 लाख का नुकसान
एलसिड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शेयर ने पिछले साल एक ही रात में निवेशकों को करोड़पति बना दिया लेकिन पिछले 6-महीनों में निवेशकों को ₹2-लाख प्रति शेयर का नुकसान झेलना पड़ा है। कंपनी के शेयर पिछले 6 महीनों में 40% तक टूट गए और इस साल अब तक 28% की गिरावट आई है। हालांकि, सालभर में इसका रिटर्न 3,691,118.13% का है।