रोते-रोते थाने पहुंची UP में सिपाही की पत्नी; कहा- पति ने ट्रक के सामने छोड़ा, बच गई तो गला घोंटा
इटावा (यूपी) में एक सिपाही की पत्नी रोते-रोते थाने पहुंची और पति पर हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया है। सिपाही पर विवाहेत्तर संबंध का भी आरोप है। महिला ने बताया "पति शॉपिंग के बहाने मुझे बाइक पर ले गया और बाइक को ट्रक के सामने छोड़कर भाग गया...जान बच जाने पर पति ने गला घोंटकर मुझे मारना चाहा।"