रोते रहो: 'भारत का चीन जैसा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग मॉडल विफल होगा' वाली ब्लूमबर्ग रिपोर्ट पर वैष्णव
'ब्लूमबर्ग' की रिपोर्ट 'सब्सिडी पर निर्भरता के कारण भारत का चीन जैसा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग मॉडल विफल हो जाएगा' पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है, "रोते रहो।" उन्होंने कहा, "मोबाइल PLI योजना के आंकड़े इस प्रकार हैं: सरकारी प्रोत्साहन राशि: ₹19,000 करोड़, डायरेक्ट टैक्स-कलेक्शन: ₹25,000 करोड़, GST संग्रह: ₹3,00,000 करोड़ और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में रोज़गार: 25,00,000 लोग।"