रात 1 बजे चूहों ने बजा दिया बैंक का इमरजेंसी सायरन, घंटों छानबीन करती रही यूपी पुलिस
हरदोई (यूपी) में एक बैंक की शाखा में मंगलवार रात 1 बजे इमरजेंसी सायरन बजने पर पुलिस ने घंटों तक छानबीन की। बैंक के कैशियर को बुलाकर रात में बैंक खुलवाया गया लेकिन कुछ भी आपत्तिजनक या संदिग्ध नहीं मिला। तफ्तीश के दौरान सामने आया कि बैंक में मौजूद चूहों की शरारत की वजह से अलार्म बजा था।