रात 12:30 बजे गर्ल्स हॉस्टल में गया हिमाचल का 22-वर्षीय युवक, चौथी मंज़िल से गिरने से हुई मौत
पुलिस ने बताया है कि शिमला में शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि (12:30 बजे) के करीब एक मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल की चौथी मंज़िल से कथित तौर पर गिरकर 22-वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया, "युवक हॉस्टल में...अपनी किसी दोस्त से मिलने गया होगा।" मृतक की पहचान पालमपुर निवासी करण पटियाल के रूप में हुई है।