रात 9-2 बजे के बीच सड़क दुर्घटनाओं में अधिकतर लोगों की होती हैं मौतें: दिल्ली सरकार
दिल्ली सरकार की 'दिल्ली सड़क दुर्घटना मृत्यु' रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 में सड़क दुर्घटनाओं में 1,571 लोगों की मौत हुई। बकौल रिपोर्ट, सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों में से 50% पैदल यात्री जबकि करीब 45% दोपहिया या तिपहिया चालक और अधिकतर सड़क दुर्घटनाएं रात 9-2 बजे के बीच होती हैं जिनमें लोगों के मरने की संख्या अधिक होती है।