रात 9:51 बजे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने ली आखिरी सांस, आज अचानक घर में हो गए थे बेसुध: एम्स
दिल्ली स्थित एम्स ने मेडिकल बुलेटिन में बताया है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन गुरुवार रात 9:51 बजे हुआ और उन्हें रात 8:06 बजे अस्पताल के मेडिकल इमरजेंसी वॉर्ड में लाया गया था। बुलेटिन में बताया गया, "मनमोहन सिंह का उम्र संबंधी समस्याओं का इलाज चल रहा था और...घर में आज वह अचानक बेसुध हो गए थे ।"