रात के जूठे बर्तन सिंक में छोड़ना सेहत के लिए क्यों हो सकता है खतरनाक?
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रात के जूठे बर्तन सिंक में छोड़ने से उसमें ई-कोलाई जैसे बैक्टीरिया तेज़ी से पनपते हैं और बैक्टीरिया किचन में फैलने लगते हैं। बर्तन साफ होने के बाद भी बैक्टीरिया खत्म नहीं होते और खाना परोसे जाने के बाद उसके ज़रिए पेट में प्रवेश कर जाते हैं। इससे कई बीमारियां होने का खतरा हो सकता है।