रात की बेरहम गर्मी से भारत में किन राज्यों में उड़ी सबसे ज़्यादा नींद?
एक नए अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में पाया गया है कि गर्मी के कारण भारत में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नींद में कमी से सबसे अधिक प्रभावित पुद्दुचेरी है जहां हर साल प्रति व्यक्ति 92 घंटों की नींद खराब हो जाती है। इसके बाद आंध्र प्रदेश (88.6) और केरल (88.3) है। राज्यों में शीर्ष पर तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश है।