रात में ₹77 लाख की स्पोर्ट्स कार सड़क पर दौड़ाता दिखा 12 साल का लड़का, पिता पर केस दर्ज
एक इंस्टाग्राम यूज़र द्वारा शेयर किए गए वीडियो में हैदराबाद के आउटर रिंग रोड पर रात में लगभग 12-साल का एक लड़का एमजी साइबरस्टर स्पोर्ट्स कार चलाता दिखा जिसकी कीमत ₹77.49 लाख (एक्स-शोरूम) है। वीडियो में एक व्यस्क पुरुष उसके बगल में बैठा दिखा। मामले में हैदराबाद पुलिस ने लड़के के पिता पर केस दर्ज कर वाहन ज़ब्त किया है।