रात में स्पेस से कैसा दिखता है भारत, तस्वीर आई सामने
इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) ने अपने X अकाउंट पर अंतरिक्ष से रात में दिखने वाले भारत के नज़ारे की तस्वीर शेयर की है जिसमें लाइट्स की चमक दिख रही है। आईएसएस के अकाउंट ने मिडवेस्ट यूएस, दक्षिणपूर्व एशिया और कनाडा की भी तस्वीरें शेयर की हैं। कई यूज़र्स ने इन तस्वीरों को लेकर लिखा, "शानदार।"