रितेश देशमुख के मैनेजर का हुआ निधन, ऐक्टर ने पोस्ट कर जताया शोक
ऐक्टर रितेश देशमुख के मैनेजर राजकुमार तिवारी का निधन हो गया है। ऐक्टर ने मंगलवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर राजकुमार के साथ तस्वीर पोस्ट कर उनके निधन पर शोक जताते हुए लिखा, "यह जानकर बहुत दुख हो रहा है। मेरा दिल टूट चुका है कि राजकुमार...अब नहीं रहे हैं। वह मेरे गाइड, मेरे बिग ब्रदर और मेरी फैमिली थे।"