6 साल पहले शो में रिजेक्ट हुए रितेश पाल बने 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीज़न 5' के विजेता
19 वर्षीय रितेश पाल ने 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीज़न 5' का खिताब जीता है। कोरियोग्राफर प्रतीक उतेकर के साथ उन्होंने ट्रॉफी और ₹15 लाख की पुरस्कार राशि हासिल की। गौरतलब है कि रितेश को 6 साल पहले इसी शो में रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था और सीज़न 2, 3, 4 में भी वह असफल रहे थे।