रात होते ही क्यों रोने लगता है आपका बच्चा? गायनेकोलॉजिस्ट ने बताए कारण
गायनेकोलॉजिस्ट और चाइल्ड डॉक्टर समरा ने बताया है कि क्यों रात होते ही आपका बच्चा रोने लगता है। उन्होंने कहा, "भूख लगना, गैस या पेट दर्द, गीला डायपर और ज़्यादा गर्मी या ठंड की वजह से भी बच्चा रात में रोता है।" डॉक्टर ने बताया कि मां को चाहिए कि रोज़ाना 8 बजे बच्चे को सुलाने का टाइम बनाएं।