रिद्धिमा कपूर ने ऋषि कपूर की आखिरी दो इच्छाओं का किया खुलासा
दिवंगत ऐक्टर ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने एक इंटरव्यू में अपने पिता की आखिरी दो इच्छाओं का खुलासा
किया है। रिद्धिमा ने कहा, "उनकी (ऋषि) आखिरी दो इच्छाएं थीं- बेटे रणबीर कपूर की शादी हो जाए और मकान तैयार हो जाए...तो मकान लगभग तैयार है और रणबीर की शादी हो चुकी है…काश वह हमारे साथ यहां होते।"