रिद्धिमा कपूर ने बेटी द्वारा नानी नीतू कपूर को धक्का दिए जाने के वीडियो पर दी प्रतिक्रिया
रिद्धिमा कपूर ने बेटी समारा साहनी के उस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें वह तस्वीरें खिंचवाते समय अपनी नानी नीतू कपूर को धक्का देती दिखीं थीं। रिद्धिमा ने कहा, "पूरी बात को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया।" उन्होंने कहा, "पैपराज़ी हमें साथ आने के लिए कह रहे थे, वह अकेले पोज़ देना चाहती थी...उसने अपनी नानी को धक्का नहीं दिया।"