रुद्रप्रयाग में मदमहेश्वर पैदल रास्ते पर पुल बहा, हेलीकॉप्टर से निकाले जा रहे फंसे लोग

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड) में मदमहेश्वर पैदल रास्ते पर गोंडार में एक पुल बह गया जिससे वहां 25 से 30 पर्यटक फंस गए हैं। एसडीआरएफ के अनुसार, शुक्रवार सुबह पुल बहने की सूचना मिलने के बाद हेलीकॉप्टर की मदद से पर्यटकों को रेस्क्यू किया जा रहा है। बकौल एसडीआरएफ, अबतक 10 पर्यटकों को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

Load More