रुद्रप्रयाग हादसे के मृतकों के परिजन के लिए उत्तराखंड सीएम ने किया मुआवज़े का एलान
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग हादसे के मृतकों के परिजन को ₹2-2 लाख की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को मुख्यमंत्री ने ₹40,000-40,000 और सामान्य रूप से घायल हुए लोगों को ₹10,000-10,000 की आर्थिक सहायता देने का एलान किया है।