राधिका मर्चेंट ने अपने हल्दी समारोह में पहना फूलों का दुपट्टा, बनाने में लगीं हज़ारों तगर की कलियां
अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट ने सोमवार को अपने हल्दी समारोह में पीले रंग के लहंगा सेट के साथ 'फूलों की चादर' वाला दुपट्टा पहना। इस दुपट्टे को तैयार करने वालीं सृष्टि कपूर ने कहा, "इस जाल दुपट्टे में 90 गेंदा फूल और हज़ारों तगर की कलियां लगी थीं। इसे बनाने में पूरी एक रात लगी।"