राधा-कृष्ण की मूर्ति चुराने के बाद यूपी में चोर का बेटा हुआ बीमार, माफी मांगते हुए लौटाई प्रतिमा

प्रयागराज (यूपी) में एक मंदिर से राधा-कृष्ण की मूर्ति चुराने वाले चोर ने माफीनामा लिखकर मूर्ति लौटा दी है। उसने माफीनामा में लिखा है, "बहुत बड़ी गलती हो गई। जब से चोरी की तब से बुरे-बुरे सपने आ रहे, बेटे की तबीयत खराब हो गई। बाल-बच्चों को क्षमा करते हुए मूर्ति स्वीकार करें।" 23 सितंबर को मूर्ति चोरी हुई थी।

Load More