राधे मां ने बताई अपनी 'शक्ति', बोलीं- भक्तों के आने पर माथे में होने लगती है 'टिंगलिंग-टिंगलिंग'
खुद को देवी बताने वाली राधे मां ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा है कि जब भी कोई भक्त सच्ची श्रद्धा से उनके पास आता है तो उनके माथे में एक पॉइंट में 'टिंगलिंग-टिंगलिंग' होने लगती है। उन्होंने कहा, "मुझे अपने आप...टिंग-टिंग होने लग जाती है।" अपने आलोचकों को लेकर राधे मां ने कहा, "आई डोंट केयर।"