आलिया या दीपिका पादुकोण नहीं हूं, लीड रोल करूंगी तो फिल्म फ्लॉप हो जाएगी: राधिका आप्टे
अभिनेत्री राधिका आप्टे ने कहा है कि वह आलिया भट्ट या दीपिका पादुकोण जैसी स्टार नहीं हैं और अगर उन्हें किसी फिल्म में लीड रोल दिया गया तो वह फिल्म फ्लॉप हो सकती है। उन्होंने कहा कि वह खुद को मुख्य अभिनेत्री के तौर पर नहीं देखतीं और वह अपनी भूमिकाओं के चयन में कहानी को प्राथमिकता देती हैं।