राधिका मर्चेंट ने विदाई में पहना असली सोने के वर्क वाला लहंगा
अनंत अंबानी से शुक्रवार रात शादी करने वालीं राधिका मर्चेंट ने अपनी विदाई में फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा का बनारसी ब्रोकेड लहंगा पहना। लाल रंग के इसे लहंगे के ब्लाउज़ पर असली सोने की करचोबी कढ़ाई की गई थी जो कच्छ (गुजरात) की समृद्ध वस्त्र विरासत से प्रेरित है। उन्होंने लहंगे के साथ बनारसी दुपट्टा पहना था।