राधिका सरतकुमार ने बताया- क्यों हेमा कमिटी की रिपोर्ट को छपने में लगा 4 साल का समय
ऐक्ट्रेस राधिका सरतकुमार ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में यौन उत्पीड़न का खुलासा करने वाली हेमा कमिटी की रिपोर्ट को लेकर कहा है, "महिलाओं के समूह डब्ल्यूसीसी ने इसकी शुरुआत की लेकिन रिपोर्ट बनने के बाद इसे प्रकाशित नहीं किया गया।" उन्होंने कहा, "रिपोर्ट सरकार के पास गई...4-साल वहीं पड़ी रही। अदालत द्वारा आदेश दिए जाने के बाद इसका खुलासा हुआ।"