राधाकिशन दमाणी ने इंडिया सीमेंट्स में बेची अपनी पूरी हिस्सेदारी: रिपोर्ट
'NDTV Profit' की एक रिपोर्ट के अनुसार, अरबपति राधाकिशन दमाणी और उनकी कंपनियों ने गुरुवार को इंडिया सीमेंट्स में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी। इस साल 31 मार्च तक राधाकिशन दमाणी और उनके सहयोगियों की इंडिया सीमेंट्स में करीब 21% हिस्सेदारी थी। कंपनी के शेयर गुरुवार को बीएसई पर 14% बढ़कर ₹299 पर पहुंच गए।