रानी मुखर्जी ने ऑस्ट्रेलियाई संसद में यश चोपड़ा के सम्मान में जारी किया डाक टिकट
अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने दिवंगत फिल्ममेकर यश चोपड़ा के फिल्ममेकिंग में 50 साल पूरे होने पर उनके सम्मान में ऑस्ट्रेलिया की संसद में डाक टिकट जारी किया है। ऑस्ट्रेलिया में 15वें इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) का उद्घाटन समारोह हुआ और इसमें ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी एल्बानीज़ी मौजूद रहे और रानी मुखर्जी व करण जौहर ने उनके साथ सेल्फी ली।