रीना से तलाक के बाद मैं खुद को खत्म करने की कोशिश कर रहा था: आमिर खान
ऐक्टर आमिर खान ने एक इंटरव्यू में बताया है कि पहली पत्नी रीना दत्ता से तलाक के बाद वह हमेशा शराब के नशे में डूबे रहते थे। उन्होंने कहा, "मैं कभी सोता नहीं था, मैं दारू पीकर बेहोश हो जाता था। मैं खुद को खत्म करने की कोशिश कर रहा था। उस वक्त मैं काम भी नहीं कर रहा था।"