रोनित रॉय ने वाशु भगनानी के साथ काम से किया इनकार; पेमेंट में देरी का लगाया आरोप
ऐक्टर रोनित रॉय ने 'बड़े मियां छोटे मियां' में काम करने को 'कष्टदायक' बताते हुए कहा कि वह अब वाशु भगनानी के साथ काम नहीं करेंगे। रोनित ने बताया कि उनके स्टाफ और सेट की सुरक्षा करने वाली कंपनी का भुगतान काफी देरी से हुआ। रोनित ने कहा, "यह पेमेंट अली अब्बास ज़फर के सहयोगी हिमांशु मेहरा की वजह मिला।"