रोनाल्डो और जॉर्जिना शादी के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से आए नज़र
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज़ शादी के 4 दिन बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर नज़र आए। दोनों रियाद में अल-नस्र और अल-फतेह के बीच सऊदी प्रो लीग के मुकाबले के दौरान बच्चों के साथ वीआईपी बॉक्स में बैठे दिखे। गौरतलब है कि रोनाल्डो ने यह मैच नहीं खेला था और अल-नस्र ने 3-0 से जीत दर्ज की।