रोनाल्डो के यूट्यूब चैनल को 7 दिन में 5 करोड़ लोगों ने किया सब्सक्राइब
पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के यूट्यूब चैनल 'UR क्रिस्टियानो' को लॉन्च के 7 दिनों में 5 करोड़ लोगों ने सब्स्क्राइब किया है। रोनाल्डो इतनी रफ्तार से यह कीर्तिमान हासिल करने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं। रोनाल्डो को यूट्यूब ने लॉन्च के आधे दिन में ही सिल्वर, गोल्डन और डायमंड बटन भेज दिया था।