रोनाल्डो के यूट्यूब चैनल पर 12 घंटे में ही हुए 1 करोड़ सब्सक्राइबर, बना नया रिकॉर्ड
फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने यूट्यूब चैनल शुरू करने के एक दिन के भीतर ही 1 करोड़ सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर लिया और वह सबसे तेज़ी से 1 करोड़ सब्सक्राइबर्स तक पहुंचने वाले यूट्यूबर बन गए हैं। उनके चैनल पर 90 मिनट के भीतर 10 लाख सब्सक्राइबर्स हो गए थे। अब उनके चैनल पर 1.3 करोड़ सब्सक्राइबर्स हो गए हैं।