रोनाल्डो की शादी में शामिल नहीं हुए मां व भाई-बहन, सिर्फ 4 गवाह और बच्चे रहे मौजूद
फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की मां डोलोरेस एवेरियो और उनके 3 भाई-बहन कथित तौर पर पुर्तगाल के कास्काइस में जॉर्जिना रोड्रिगेज के साथ हुई उनकी शादी में शामिल नहीं हुए। समारोह में दंपति के 5 बच्चे और 4 गवाह मौजूद थे, जिनमें जॉर्जिना की बहन इवाना और रोनाल्डो के करीबी दोस्त मिगेल पाईशाओ शामिल थे। शादी 11 अगस्त को हुई थी।