रोनाल्डो ने 8 साल की डेटिंग के बाद गर्लफ्रेंड जॉर्जिना से की सगाई
5 बार के बैलन डोर विजेता क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिगेज़ से 8 साल की डेटिंग के बाद सगाई कर ली है। रोनाल्डो के 5 बच्चे हैं व अर्जेंटीना-स्पेनिश मॉडल जॉर्जिना ने एंगेजमेंट रिंग की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जॉर्जिना ने कैप्शन लिखा, "हां मैं आपसे प्यार करती हूं। इस ज़िंदगी और आने वाली हर ज़िंदगी में।"