रोनाल्डो ने रचा इतिहास, बने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर कुल 1 बिलियन फॉलोअर्स वाले पहले शख्स
दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स (इंस्टाग्राम, X, फेसबुक व अन्य) पर कुल 1 बिलियन से अधिक फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। उन्होंने X पर लिखा है, "हमने इतिहास बना दिया, यह महज़ एक संख्या से कहीं ज़्यादा है...मुझ पर यकीन करने और मेरी ज़िंदगी का हिस्सा बनने के लिए शुक्रिया...बेस्ट आना अभी बाकी है।"