रेपो रेट में कटौती के बाद शुक्रवार को निवेशकों ने कमाए ₹3.6 लाख करोड़
आरबीआई द्वारा रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट्स की कटौती के बाद शुक्रवार को भारतीय शेयर बाज़ार में तेज़ी दिखी और इस दौरान निवेशकों की संपत्ति में करीब ₹3.6 लाख करोड़ का इज़ाफा हुआ। इसके साथ ही शुक्रवार को बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप बढ़कर ₹451.1 लाख करोड़ हो गया जो गुरुवार ₹447.50 लाख करोड़ था।