रेपो रेट में कटौती से रियल एस्टेट में रफ्तार आने की उम्मीद, बढ़ सकती है मकानों की बिक्री
रेपो रेट में कटौती होने के बाद रियल एस्टेट सेक्टर ने इसे साहसिक कदम बताया है। कन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स असोसिएशन ऑफ इंडिया (सीआरईडीएआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखर पटेल के अनुसार, इससे किफायती आवास क्षेत्रों को सबसे अधिक फायदा होगा। वहीं, विशेषज्ञों का मानना है कि इससे लोन तक पहुंच आसान होगी और उपभोक्ता खर्च में बढ़ोतरी होगी।