रेपो रेट में बदलाव की उम्मीद कम, Q1 में GDP ग्रोथ 7% रहने के आसार: SBI रिसर्च
SBI रिसर्च के मुताबिक, RBI की 3-5 अगस्त की MPC बैठक में रेपो रेट में बदलाव की संभावना कम है। रिपोर्ट में अगले दो तिमाहियों तक खुदरा महंगाई (CPI) 5% से ऊपर रहने का अनुमान जताया गया है, जबकि Q1FY27 में देश की GDP ग्रोथ 7% से ज्यादा रह सकती है। ऐसे में ब्याज दरें स्थिर रखी जा सकती हैं।