रेप के आरोपी भारतीय क्रिकेटर की टीम में वापसी, कुछ दिन पहले ही मिली जमानत
आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल की बंगाल की घरेलू क्रिकेट टीम में वापसी हो चुकी है। कोलकाता पुलिस ने पोरेल को एक मेडिकल छात्रा की शिकायत पर 11 अगस्त को गिरफ्तार किया था जिसके बाद 18 सितंबर को उन्हें जमानत मिली। पोरेल आईपीएल-2026 के बाद क्रिकेट मैदान पर नज़र नहीं आए हैं।