रेप के आरोपी कोरियोग्राफर जानी मास्टर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

हैदराबाद (तेलंगाना) की एक अदालत ने सहकर्मी के रेप और यौन उत्पीड़न के आरोपी कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा उर्फ जानी मास्टर को शुक्रवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने गुरुवार को जानी मास्टर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि अब 21 वर्ष की हो चुकी पीड़िता घटना के वक्त नाबालिग थी।

Load More