रेप के आरोपी ज्योतिषाचार्य के पैर धोते महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष का वीडियो हुआ वायरल
महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर का रेप के आरोपी ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन के पैर धोते हुए वीडियो वायरल हुआ है जिसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी अशोक रिटायर्ड मर्चेंट नेवी अधिकारी है। उसपर आरोप है कि उसने 3 साल से ज़्यादा समय तक एक 35-वर्षीय महिला का बार-बार रेप किया।