रेप के आरोपी ने एमपी में 17 वर्षीय पीड़िता के घर में घुसकर उसके दादा की गोली मारकर की हत्या
छतरपुर (मध्य प्रदेश) में रेप के आरोपी ने 17 वर्षीय पीड़िता के घर में घुसकर कथित तौर पर गोलीबारी की जिसमें लड़की के दादा की मौत हो गई है। इस घटना में पीड़िता व उसके चाचा घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लड़की ने बताया कि आरोपी केस वापस लेने का दबाव बना रहा था।