रेप के आरोपी व यूपी के सपा नेता नवाब सिंह यादव का डीएनए सैंपल नाबालिग पीड़िता से हुआ मैच
कन्नौज (यूपी) में नाबालिग लड़की से रेप के आरोपी व सपा नेता नवाब सिंह यादव के डीएनए सैंपल की जांच रिपोर्ट आ गई है। एसपी (कन्नौज) अमित कुमार आनंद ने बताया है कि आरोपी का सैंपल नाबालिग पीड़िता से मैच हो गया है जिसमें रेप की पुष्टि हुई है। पुलिस ने नवाब सिंह को 12 अगस्त को गिरफ्तार किया था।